(सेराजुल हुदा) दुद्धी -सोनभद्र | आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दुद्धी में स्थित गरीबों का एक मात्र सहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है | मीडिया द्बारा पड़ताल करने पर पता चला कि अस्पताल में भर्ती मरीजों का अंधेरे में इलाज हो रहा है , वार्ड में भर्ती मरीजों के परीजनों ने बताया कि दिन हो रात बिजली गुल हो जाने के बाद अंधेरे में ही
गुजारा करना पड़ता है | जबकि इस समय गर्मी व उमस से आम आदमी का हालत खराब हो जा रहा है | जरा सोचिए कि वार्ड में भर्ती गंभीर मरीजों का हालत कैसा होगा | उत्तर प्रदेश के उर्जा राज्य मंत्री का कल कस्बे में आगमन हो रहा है देखना ये है स्वास्थ्य विभाग की बेपटरी बिजली व्यवस्था में सुधार होता है कि नहीं |
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी में अंधेरे में हो रहा मरीजों का इलाज,स्वास्थ्य विभाग मौन
---Advertisement---

