*लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नालियां चोक, घरों में घुसा पानी*

---Advertisement---

_सोनभद्र, उमेश कुमार सिंह

नव सृजित नगर पंचायत अनपरा के आदर्श नगर मोहल्ले में झमाझम बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। शनिवार की रात्रि झमाझम बारिश से नगर पंचायत अनपरा क्षेत्र के कई मोहल्लों के घरों में पानी घुस गया। सड़कों पर घुटने भर पानी जमा हो गया। जाम नालियों की गंदगी सड़कों पर बहने लगी है। यह स्थिति नगर पंचायत साफ सफाई की पोल खोलकर रख दी है। नाली की साफ, सफाई नही होने के कारण नालियां चोक हो गईं। इससे बरसात का पानी गलियों में भर गया और लोगों के घरों में जा घुसा।जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से न सिर्फ सड़कों पर नाली का गंदा पानी बहने लगा, बल्कि कुछ लोगोें के घरों में भी घुस गया। इससे एक तरफ जहां लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं, तो वहीं जिनके घरों तक गंदा पानी पहुंच गया, उन्हें भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।लोगों ने बताया कि कई बार नगर पंचायत प्रशाशक को समस्या की जानकारी दिए जाने के बावजूद कुछ नहीं किया गया है। विभागीय अधिकारी सिर्फ कागजों में साफ सफाई का झूठा दावा कर खानापूर्ति कर ले रहे हैं।
नियमित साफ सफ़ाई नहीं होने के कारण नगर पंचायत वासी परेशान हो रहे हैं।इसको को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।जिला प्रसाशन का ध्यान आकृष्ट कराना चाहते हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment