डायरिया की चपेट में आया सोनांचल, दर्जनों लोग बीमारी से ग्रसित

By:

On: Sunday, September 19, 2021 2:18 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र : स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के भवना गांव में डायरिया के कारण कई दर्जन की संख्या में लोग बीमार पड़े हैं। शनिवार को डायरिया से पीड़ित 7 मरीज एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किए गए हैं।जहाँ सभी का उपचार चल रहा है। इनकी तबीयत में सुधार बताया गया है।

जयकरन (75) पुत्र रामदास, विश्राम (65) पुत्र गंगा, फुलेसरी (45) पत्नी राजेंद्र, प्रिया (16) पुत्र अर्जुन, भगवती (40) पत्नी नरायन ,नंदनी (5) पुत्री लक्ष्मण, बचाई (38) पत्नी शिवमुनि को घोरावल सीएचसी में शनिवार को भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक सातों मरीज कुछ ज्यादा प्रभावित थे। इसके अलावा अन्य लोग कम पीड़ित बताए गए हैं। जानकारी मिली कि विगत सप्ताह भर से भवना गांव में डायरिया फैला हुआ है। अब तक 40 से 50 लोग डायरिया से पीड़ित हो चुके हैं। पीड़ित मरीज क्षेत्र के इधर उधर निजी अस्पताल का भी सहारा लिएअभी भी कई लोग गांव के वार्ड चार में पीड़ित हैं
बीते रविवार को डायरिया पीड़ित (65) वर्षीय रजनी निवासी पुरना को घोरावल अस्पताल लाया गया था। उनकी तबीयत मे जब सुधार नहीं हुआ तो सामुदायिक स्वास्थ केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। उनके परिजनों मे गुड्डू ने बताया कि वहां भी तबियत मे सुधार न होने पर वाराणसी के लिए रेफर लिख दिया गया था। कुछ देर बाद रजनी की मौत हो गई।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment