ट्रेन की चपेट में आने से अँधेड़ का कटा पैर

By:

On: Sunday, September 19, 2021 1:03 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:देर रात चुनार-चोपन रेलवे ट्रैक पार करते वक्त एक अधेड़ ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ का दाहिना पैर कट गया। यह घटना रेलवे स्टेशन से 500 मीटर दूरी पर घुवास के पास हुई। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद भी करीब एक घंटे तक अधेड़ लहुलुहान ट्रैक पर तड़पता रहा। कुछ लोगों ने जब देखा तो डॉयल 108 नं0 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया।जानकारी के अनुसार रमाशंकर पांडेय (55वर्ष) निवासी जमगाँव-शाहगंज आज घुवास के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर देर रात ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसके दाहिना पैर कट गया। लहूलुहान अवस्था में रमाशंकर रेलवे ट्रैक पर लगभग एक घंटे पड़ा रहा। घटना की जानकारी मिलने के लगभग एक घंटे बाद जीआरपी और डॉयल 112 नं0 मौके पर पहुँची। तब तक स्थानीय लोगों ने डॉयल 108 नं0 एम्बुलेंस को फोन कर दिया था और मौके पर पहुँची डॉयल 108 नं0 एम्बुलेंस की सहायता से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment