फिल्मी स्टाइल में दुकान से बॉक्स सहित 80हजार लेकर उच्चके हुए फरार,वारदात सी सी कैमरे में कैद

By:

On: Sunday, September 19, 2021 12:45 AM

---Advertisement---

मधुपुर(शिव दास वर्मा)कस्बे के फुटहरवा पुल के समीप वाराणसी शक्तिनगर हाइवे पर स्थित एक बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान से पल्सर बाइक सवार दो युवक बालू खरीदने के बहाने दुकानदार का रुपयों का बॉक्स ले कर फरार हो गये, भुक्तभोगी ने इसकी सूचना पुलिस को दी, दुकान में लगे सी सी टी वी कैमरे में पूरी बारदात रिकार्ड हो गयी उसी के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है, दुकान के मालिक सूर्यपाल पटेल के अनुसार बॉक्स में करीब80हजार रुपये थे, घटना के समय सूर्यपाल का पुत्र अरविंद दुकान पर बैठा था उसी समय काले रंग की पल्सर सवार दो युवक दुकान पर आये और मोटी किस्म के बालू के सम्बंध में पूछताछ करने लगे, उसी समय नजर बचा कर एक ने दुकान स्वामी की बाइक का वायर भी काट दिया,जिसका उद्देश्य घटना के तत्काल बाद पीछा करने से बचना था, एक युवक बाइक पर बैठ गया दूसरे ने अचानक बॉक्स उठा लिया और बाइक से फरार हो गये, लड़के ने लाठी ले कर दौड़ने की कोशिश की लेकिन बाइक सवार फुर्र हो गये,

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment