चोपन/ सोनभद्र – जुगैल थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत घोरिया व घोरावल थाना क्षेत्र के कदरा गाँव के मध्य में एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलाने से क्षेत्र में सनसनी मच गई बताया गया कि ग्राम चतरवार के रहने वाले परमेश्वर को फ़ोन के माध्यम से पता चला की फेरइ पिता समई उम्र लगभग 45 वर्ष पता ग्राम झरकटा थाना गड़वा जिला सिगरौली है जिसकी नदी में डूबने की आशंका है जिसके बाद नदी के किनारे देखने लगा तो लाश नदी में बहते हुए आ रही थी परमेश्वर ने शव को नदी के किनारे निकाल डायल 112पर सूचना दिया l मौके पर पहुंची डायल 112 व् जुगैल पुलिस ने जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया l जानकारी के मुताबिक मृतक बुधवार को घर से अपने ससुराल जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गावा के लिए लिकला था और झरकटा से सोन नदी पार कर रहा था की बरसात के कारण नदी में जल का उतर चढ़ाव होने के कारण पानी का पता नहीं चला और व्यक्ति डूब गया परिजनों के बताने के अनुसार फेराइ अपने ससुराल के लिए घर से निकला था परन्तु नदी पार करते समय डुब गया बकरी चराने वालो ने बताया तब हम लोग अपने रिस्तेदारो व् सहयोगियों के पास फ़ोन किये l
सोननदी में डुबने से एक व्यक्ति की मौत
---Advertisement---

