तहसील दिवस समारोह में मंडलायुक्त ने दुद्धी में सुनी फरियादियों की फरियाद

By:

On: Saturday, September 18, 2021 2:33 PM

---Advertisement---

 

कुल 102 मामलों में आए सामने 2 का निस्तारण 5 समस्या के संबंधित टीम बनाकर निस्तारण हेतु भेजा गया।।

थाना ,तहसील के 10 व जिले स्तर के 15 बड़े मामले 15 एक माह में निपटारा कर रिपोर्ट करे अधिकारी – मण्डलायुक्त

प्रकरणों में थानाध्यक्षों की 151 व 107/16 की
कार्रवाई समस्या का समाधान नही

अधीनस्थों के निस्तारण के बाद फरियादियों से शिकायतों के निपटारे के बावत सेलफ़ोन से रेंडम आउटपुट ले अधिकारी

दुद्धी/सोनभद्र| स्थानीय तहसील सभागार में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया| इस दौरान कई प्रकार के जनशिकायती पत्र आये ,स्टाम्प वेंडरों के प्रतिनिधिमंडल ने मण्डलायुक्त को अवगत कराया कि उन्हें 10 रुपये का स्टाम्प एक बार में उन्हें 20 नग ही मिलता है इसकी संख्या बढ़ाकर 100 नग किया जाए वहीं अवगत कराया कि स्टाम्प कोषागार सोनभद्र में 10 व 25 हजार के करोड़ो रूपये का स्टाम्प पड़ा है जिसे हम वेंडरों के माध्यम से बेचवाया जाए तो सरकार को राजस्व प्राप्ति के साथ हम वेंडरों का भी जीविका चलता ,इसके साथ ही ऑनलाइन स्टाम्प निकालने के लिए हम सभी स्टाम्प वेंडरों को आईडी पासवर्ड दिया जाए|कमिश्नर ने 100 स्टाम्प दिए जाने की मांग पर एक बार मे 50 स्टाम्प दिए जाने के लिए डीएम को निर्देश दिए|वहीं रामलीला कमेटी दुद्धी के अध्यक्ष रविन्द्र जायसवाल व विश्व हिंदू परिषद दुद्धी के संयोजक संदीप गुप्ता द्वारा दुद्धी होलिका दहन स्थल को अतिक्रमण से मुक्त कराये जाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया जिस पर उन्होंने एसडीएम दुद्धी से तत्काल काम को रुकवाते हुए अभिलेखों की जांच करते हुए आम जनमानस के हितों का ख्याल रखते हुए मामले का निस्तारण के निर्देश दिये|इस दौरान कुल 105 मामले आये जिसमें 2 मौके पर 5 मामलों का निस्तारण टीम भेज कर करवाया गया| अंत मे मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को दायित्वबोध कराते हुए कहा कि समाधान दिवस इसलिए होता है कि लोगों की समस्यायों का समाधान हो ,90 प्रतिशत विभाग की कोई समस्याये नही आई ज्यादातर रेवेन्यू ,दूसरे नम्बर पर पुलिस ,फिर बिजली की समस्या आयी|राजस्व व पुलिस विभाग के मामलों में मामलों का निस्तारण नहीं हो पाता और फरियादी 8 से 10 चक्कर समाधान दिवस का लगाता रहता है |अगला थाना दिवस होगा जिसमें ज्यादातर 151 व 107/16 की करवाई दिखेगी वो समस्यायों का समाधान नहीं है |मेरा अनुरोध है कि प्रत्येक थानावार 10 बड़े प्रकरण चिन्हित कर उसे थानेदार व संबंधित मिलकर निपटाए ठीक इसी प्रकार तहसील स्तर के 10 बड़े प्रकरण सीओ व एसडीएम मिलकर निपटाए|जिले स्तर पर 15 बड़े प्रकरण को चयनित कर डीएम व एसपी मिलकर निपटाए और यह निपटारा 15 अक्टूबर तक करके इसकी रिपोर्ट की जाए|उन्होंने कहा कि कई राजस्व के मामले में खतौनी कुछ होती है औरा मौके पर जब जमीन कम होती है ऐसे मामले का निपटारा दावेदारों की भूमि प्रतिशत के उसी अनुपात में भूमि को कम कर भूमि विवाद निपटाया जाए| कुछ समय उपरांत संबंधित अधिकारी डिस्पोजल को लेकर 10 -15 शिकायतों को लेकर शिकायतकर्ताओं से रेंडम आउटपुट ले कि उनका समस्या का निदान हुआ कि नहीं|
मेरा अनुरोध है कि सभी अधिकारी इसका अनुपालन करें|उन्होंने कहा कि सभी विभाग तो सिर्फ अपने विभाग की समस्या देखते है लेकिन डीएम का अधिकार एक छाता के तरह जो सभी मामलों को सुनते हैं|उन्होंने कहा कि अगले शनिवार को पुनः मैं सोनभद्र आऊंगा अगला कार्यक्रम घोरावल में होगा|इस मौके जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ,एडिश्नल राजीव प्रताप सिंह , उपजिलाधिकारी रमेश कुमार , तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला, सीएमओ डॉ नेम सिंह, सीओ दुद्धी राम आशीष यादव , सीओ पिपरी विजय शंकर मिश्रा , यादव ,प्रभारी डीएफओ मनमोहन मिश्रा , बीडीओ अनिल कुमार वर्मा, बीड़ीयो म्योरपुर निरंकार मिश्रा, चिकित्सा अधिकारी गिरधारी लाल अधिशासीअधिकारी दुद्धी रेणुकूट पिपरी खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि के साथ तहसील क्षेत्र के सभी थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहें|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment