शिक्षा के बिना सामाजिक उत्थान की कल्पना निराधार- कमलेश मोहन

By:

On: Saturday, September 18, 2021 2:30 PM

---Advertisement---

हर्षोल्लास के साथ मनी बाबा गणिनाथ जी की 27वीं जयन्ती

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र- अखिल भारतीय मद्धेशिया/कान्दू वैश्य सभा के बैनर तले शनिवार को नगर के आईटी गार्डेन राजघराना मार्ट में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ गोविन्द जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई।संगठन के नगर अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि समाज का उत्थान शिक्षा के बिना संभव नही।हमे समाज से नशाखोरी एवं कुरीतियों को दूर करना होगा।तभी समाज विकास की मूलधारा से जुड़ेगा।विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष अछैबर नाथ ने बेहतरीन आयोजन के लिये आयोजक मंडल का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के जरिये सामाजिक उत्थान के लिये बहुत कुछ किया जा सकता है। पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार ने समाज को एकता के सूत्र में बांधने एवं जरूरतमंद स्वजातीयजनों की मदद करने का आह्वान किया और अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार जताया।अन्य वक्ताओं ने भी सामाजिक उत्थान के लिये अपने अपने विचार व्यक्त किया।
इसके पूर्व प्रातः करीब 8 बजे से गणिनाथ गोविंद जी की सविधि पूजा अर्चना डाल्टेनगंज से पधारे आचार्य महेंद्र प्रसाद के सानिध्य में की गई।करीब तीन घंटे तक चले पूजन अर्चन कार्यक्रम में समाज के सैकड़ो लोगों ने प्रतिभाग
किया।ततपश्चात अध्यक्ष कमलेश मोहन द्वारा ध्वजारोहण कर,कार्यक्रम को गति प्रदान की गयी। संचालन अविनाश गुप्ता ने किया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि कमल कानू,गणेश प्रसाद वाराणसी, आनन्द कुमार एडवोकेट, उमेश चंद एडवोकेट, अशोक कुमार, अजीत कुमार,संदीप कुमार, सन्नी,दीपक कुमार समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment