बागेसोती कर्मा महोत्सव में शामिल हुए प्रभारी मंत्री

By:

On: Saturday, September 18, 2021 2:00 PM

---Advertisement---

• सड़कों की दुर्दशा को देख बोले प्रभारी मंत्री, सड़कों की स्थिति बेहद खराब

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)कोन।जनपद सोनभद्र के नवसृजित ब्लॉक कोन के ग्राम पंचायत बागेसोती में आयोजित करमा महोत्सव में बतौर विशिष्ट अतिथि पधारे राज्य के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री /प्रभारी मंत्री सतीश चंद द्विवेदी ने कोन क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा को देखकर यहाँ के लोगों के परेशानी को महसूस किया। अपने भाषण के शुरुआत में ही प्रभारी मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों की स्थिति वास्तव में बहुत खराब है सड़क मार्ग से आते समय हिचकोले खाने पड़ रहे थे रास्ते में ही वे क्षेत्रीय सांसद व विधायक और लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से बात करते आ रहे हैं कि आखिर इस सड़क की स्थिति को कैसे सुधारा जा सकता है।उन्होंने कहा कि हम लोगों ने रास्ते में ही बात किया है कि इसके लिए प्रयास कर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने बागेसोती बजारी घाट झारखंड बॉर्डर तक बने सड़क समेत जनपद में बने 11 सम्पर्क मार्गो का लोकार्पण भी किया वही ग्राम प्रधान बागेसोती के प्रतिनिधि राम अवध द्वारा मंत्री जी से ग्राम पंचायत में इंटर कालेज स्कूल खोलने व दूर संचार की कोई व्यवस्था नहीं होने की जानकारी दी साथ ही मोबाईल नेटवर्क लगाने की मांग की सेवा समर्पण संस्थान द्वारा आयोजित कर्मा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ से आये राष्ट्रीय जनजाति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश राम भगत ने भी सभा को सम्बोधित किया।प्रभारी मंत्री ने आदिवासियों के लोकनृत्य कर्मा के गीतों पर मानर भी बजाया।सभा को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि मा. मोदी जी व योगी जी के मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास के अनुसार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यो को अमली जामा पहनाया जा रहा है इस मौके पर ओबरा विधायक संजीव गोड, सांसद पकौड़ी लाल कोल,शिव कुमार,शंशाक शेखर मिश्रा, जी,सीताराम,आलोक चतुर्वेदी,खण्ड विकास अधिकारी सुनील सिंह,प्रभास पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment