*नहीं दिख रहा है गड्ढा मुक्ति अभियान दस वर्षो से बदहाल है सोना गांव की सड़क*

---Advertisement---

 

_सोनभद्र, संतोष शर्मा (गोपाल)सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत दुरावल कला के सोना गांव की सड़क हुई खस्ताहाल शासन के गड्ढा मुक्त अभियान के बाद भी सोना गांव होते हुए मिर्ज़ापुर जिले को जोड़ने वाली सड़क पिछले दस वर्षों से भी ज्यादा समय से खस्ताहाल पड़ी हुई है। जिस पर न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है न कोई जनप्रतिनिधि।दो पंचवर्षीय बीत जाने के बाद भी सडक़ नही बन पाई।इस पंचवर्षीय के नये ग्राम प्रधान से जनता को बहुत उम्मीद है कि ये सड़क बन जायेगी।जब प्रधान राजेन्द्र सिंह पटेल से पूछा गया तो ग्राम प्रधान जी ने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्दी काम लगने वाला है।अब देखना है कि सड़क बनती है या फिर आश्वासन से काम चलेगा।इस मौके पर अनुराग चौबे,नंदू गोंड, संजय पटेल, चंदू पटेल बल्लू शर्मा,रोहित पांडेय रजत पटेल ने साशन से तत्काल सड़क निर्माण की मांग की है।_

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment