दुद्धी/ सोनभद्र| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज भाजपाइयों ने क़स्बे में स्वछता अभियान चलाया | स्वछता अभियान के क्रम में शिवाजी मराठा तालाब दुद्धी पर जिला मंत्री दिलीप पांडेय व मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह के नेतृत्व तड़के सुबह दर्जनों की संख्या में भाजपा नेता व युवा नेताओं ने पहुँचकर हाथों में झाड़ू लेकर सघन स्वछता अभियान चलाया,उन्होंने घाटों की साफ सफाई के साथ सामुदायिक शौचालय के आस पास फैले गंदगी को साफ़
किया तथा समूचे घाट से उगे घासों की साफ़ सफ़ाई किया| भाजपा नेताओं ने बताया कि आज से 21 दिनों तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा ,इस दौरान नगर के विभिन्न हिस्से में साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा| इस मौके सुरेंद्र प्रताप सिंह सुरजदेव सेठ ,संजू तिवारी, दीपक साहू ,प्रेम नारायण
मोनू सिंह गोरख अग्रहरी सुमित सोनी कुमार ुंदन , कौशलेंद्र प्रताप सिंह भोलू जयसवाल, मनीष जायसवाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे|
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के सुअवसर पर भाजपाइयों ने चलाया स्वछता अभियान
---Advertisement---

