सामाजिक जागृति एवं राजनैतिक चेतना रथ यात्रा पहुंची ,हुई भव्य अगवानी

By:

On: Friday, September 17, 2021 3:40 PM

---Advertisement---

विढमगंज(राकेश केशरी) सोनभद्र- अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के बैनर तले निकली 17 दिवसीय संत गणिनाथ सामाजिक जागृति एवं राजनैतिक चेतना रथ यात्रा देर शाम पहुंची। रथयात्रा की भव्य अगुवाई संगठन के दर्जनों युवा हलवाई स्वजातीय बंधुओं ने किया। सर्वप्रथम रथ पर विराजमान बाबा गणिनाथ जी के रथ को सीतामोड, काली मंदिर तिराहा, मूडिसेमर तिराहा, सुभाष तिराहा, हलवाई तिराहा होते हुए बाबा डिहवार के दर्शन करने के पश्चात रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए कल्याण मंडप पर पहुंची तत्पश्चात आरती पूजन कर समाजिक उत्थान की कामना की गई।व वह कल्याण मंडप में प्रदेश, जिले से आए हुए पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में समाज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया रथयात्रा के काफिले के साथ पहुंचे संगठन के युवा कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि सामाजिक जागृति एवं राजनैतिक चेतना के बिना समाज का उत्थान सम्भव नहीं। यह रथयात्रा बाबा के जन्मस्थान पलवैया धाम (बिहार) से 4 सितंबर को निकली थी,जो आज दर्जनों जिले का भ्रमण करते हुए सोनभद्र के बॉर्डर क्षेत्र व झारखंड से सटा हुआ इलाका विंढमगंज पहुंची है। इस रथयात्रा का उद्देश्य समाज को जागृत करना है।हमें अपने हक एवं अधिकार के लिए आगे आना होगा।राजनीतिक सहभागिता के लिए समाज के जागरूक एवं तटस्थ साथी को आगे लाना होगा। तभी इस रथयात्रा का उद्देश्य सफल होगा।उन्होंने स्वजातीय बंधुओं से संगठन में कभी भी आपसी मतभेद को हावी नही होने देने की अपील की। रथयात्रा के उद्देश्य को आत्मसात करने की अपील की। संचालन विरेंद्र गुप्ता ने किया।विढमगंज में भव्य अगवानी दर्जनों बाईक सवार युवाओं ने मलिया नदी पुल के पास ही किय रथयात्रा टीम में मुख्य रूप से मथुरा के पुजारी प्रपन्ना दास जी महाराज,मीडिया प्रभारी अमरजीत व आदेश जी, गायक मनोज कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष सोनभद्र बैजनाथ मद्धेशिया,युवा कमेटी के जिलाध्यक्ष राजू बाबा राकेश कुमार एडवोकेट, नंदकिशोर गुप्ता ,प्रभात कुमार गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, पंकज मद्धेशिया, डीसी मद्धेशिया, धर्मेंद्र मद्धेशिया, सियाराम गुप्ता, बुटबेढवा ग्राम प्रधान तारा देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला देवी, पूजा देवी, संजय गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, पंकज मद्धेशिया, अनिल गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, नारायण साह, सुरेश साह, राजाराम गुप्ता शामिल रहे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment