शाहगंज-सोनभद्र- कस्बे में विगत वर्षों की भाँति वामन द्वादशी के अवसर पर रथ यात्रा का कार्यक्रम कोविड-19 के दृष्टिगत सकुशल संपन्न हुआ। वामन अवतार भगवान का रथ राजपुर रोड स्थित पुरानी प्राचीन हनुमान मंदिर से पूजा करने के बाद वामन भगवान को रथ में बैठा कर श्री राम के जयकारे के साथ पूरे कस्बे का भ्रमण किया गया व प्रसाद का वितरण किया गया। हनुमान मंदिर तिराहे पर स्थित हनुमान जी के मंदिर पर आकर रथ को रोका गया उसके बाद वहां भक्तगणों के द्वारा हनुमान जी का पूजा करने के बाद फिर रथ राजपुर रोड हनुमान मंदिर पर पहुचकर कार्यक्रम का समापन किया
गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल शाहगंज प्रखंड एवं समस्त नगरवासियों ने किया। इस दौरान पुजारी शिवजी मिश्रा, श्री प्रकाश सिंह, आलोक पटवा, राजकुमार केशरी, सुरेश सिंह, तेजबली सिंह, शुभम सोनी, पपलू सरकार, सत्यनारायण केशरी, विमलेश पटेल, आकाशबली सिंह, मनोज केशरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे व सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी शेषनाथ पाल, चौकी प्रभारी व पीएसी के जवान लगे रहे।
विगत वर्षों की भांति कस्बे में वामन भगवान की निकली झांकी
---Advertisement---

