*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 71 वा जन्मदिवस सेवा, स्वच्छता अभियान के रूप में मनाया।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता

*भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सुभाष तिराहे सेवा कार्य कर मनाया पीएम का जन्मदिवस।*
ओबरा/सोनभद्र। हनुमान मंदिर तिराहे पर शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आजादी के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति व परिसर की साफ सफाई कर सेवा कार्य कर मनाया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने साफ-सफाई उपरांत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर बताया कि युवा मोर्चा पीएम के जन्म दिवस के अवसर को पूरे देश में सेवा सप्ताह के रूप में मना रहा है जिसके अंतर्गत आसपास के सभी स्थानों की स्वच्छता को बनाए रखने के मद्देनजर युवा मोर्चा कार्यकर्ता संकल्पित है। पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वच्छता अभियान की अलख देश दुनिया के कोने कोने तक दिखाई देने लगा है जिससे तमाम संक्रामक बीमारियों से देश को निजात मिली है। मोदी के नेतृत्व में देश प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त हो गए हैं, हर जाति वर्ग का सम्मान समान रूप से हो रहा है। देश विकास परक आयामों की और बढ रहा है, तमाम तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता से भारत सुरक्षा की स्थिति में दुनिया का सबसे प्रभावशाली देश बन चुका है। घुसपैठ और आतंकवाद का जड़ से खात्मा करने के लिए मोदी सरकार तत्परता से काम कर रही है नतीजन आतंकी गतिविधियां न्यूनतम स्थिति में है। ऐसे भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करते हैं। सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला सह मीडिया प्रभारी रोशन सिंह, जिला सोशल मीडिया प्रमुख राहुल श्रीवास्तव युवा मोर्चा नेता अरविंद सोनी, रिजवान कुरैशी, समीर माली, अभिषेक सेठ, हिमांशु यादव, प्रशांत सोनी, कुमधज चौधरी, अजय कुमार, अनिल गुप्ता, अनिल चंद्रवंशी, प्रमोद जायसवाल इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment