सड़क पर पशुओं को बांधने से आवागमन हो रहा बाधित

By:

On: Friday, September 17, 2021 3:10 AM

---Advertisement---

*कुड़वा, पिपरखाड़ व कचनरवा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से की शिकायत*

सोनभद्र:कोन थाना के स्थानीय सम्पर्क मार्गो पर पालतू पशुओं के बांधने से हो रही परेशानी के सम्बंध में कुड़वा,पिपरखाड़ व कचनरवा के दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग किया है।बताते चलें कि क्षेत्र के अधिकांश गाँवों में पक्की सड़कों के किनारे लोग अपने पालतू पशुओं को बांध देते हैं ,उनके पशु तो कीचड़ से बच जाते हैं लेकिन सड़क पर चलने वाले लोगों की समस्याएं बढ़ जाती हैं, आवागमन में असुविधा के साथ दुर्घटना होने की भी संभावना बढ़ जाती है।कई बार एम्बुलेंस जैसी जरूरी सेवा को भी गन्तव्य तक पहुंचने में भी इन पशुओं को हटाने में अत्यधिक समय व्यतीत हो जाता है।पिपरखाड़ के ग्राम प्रधान संजय कुमार, गंगा यादव,हीरालाल गोड़,वीरेंद्र ,गुलाबचंद, मुन्नी देवी,सुरेश,दिनेश,सन्तोष,राजेश्वर समेत दर्जनों लोगों ने हस्ताक्षर कर समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया है तथा जल्द ही सड़को पर पशु बांधने की परंपरा को बंद कराने की गुहार लगाई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment