कोन विंढमगंज मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे, प्रभारी मंत्री के आगमन के चलते गड्ढे भरे जाने की ग्रामीणों को उम्मीद

By:

On: Friday, September 17, 2021 3:06 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:कोन विंढमगंज मुख्य मार्ग पर कचनरवा बाजार व चेरवाडीह गांव में बड़े बड़े गड्ढे बन जाने के कारण आये दिन वाहनों के फसने के कारण जाम लगने की समस्या व दोपहिया सवारों को गिरकर चोटिल होने की घटना आम हो चुकी है।ग्रामीण इन गड्ढों को भरने के लिए जिलाधिकारी व मा.सांसद व मा. विधायक से लेकर अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से सोशल मीडिया,प्रिंट मीडिया के माध्यम से व पत्राचार के माध्यम से गुहार लगाकर थक चुके हैं।कुछ दिन पूर्व, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा द्वारा श्रमदान व क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से कचनरवा बाजार में गिट्टी व सोलिंग डलवाकर गड्ढों को पाटने का कार्य किया था,उसके बाद वर्तमान विधायक भूपेश चौबे भी कचनरवा बाजार पहुंचे व पी डब्लू डी के अधिकारियों को सड़क सही कराने का निर्देश दिया ,उसके बाद पीडब्लूडी के अवर अभियन्ता दो दिन रुककर जेसीबी से कुछ कार्य करवा कर खानापूर्ति कर चले गए,फिर हुई बरसात के बाद सब कुछ खत्म हो गया व पुनः कचनरवा बाजार गड्डों में तब्दील हो गया हल्की बरसात के बाद भी यहां तालाब जैसा स्वरूप बन जाता है।अब जब बागेसोती गांव में कर्मा महोत्सव में 18 सितम्बर को जिले के प्रभारी मंत्री/बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी का आगमन होने जा रहा है तो लोगों में उम्मीद जगी है कि हो सकता है कि प्रभारी मंत्री इसी रास्ते बागेसोती जाएं तो पीडब्लूडी इन गड्ढों को भरवा दे जिससे लोगों को राहत मिल सके।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment