प्राइवेट बस व स्कार्पियो में आमने-सामने टक्कर,दो की मौत

By:

On: Friday, September 17, 2021 1:56 AM

---Advertisement---

मिर्जापुर:अहरौरा थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी 35 वर्षीय जयप्रकाश पटेल व चुनार कोतवाली क्षेत्र के कुंडाडीह केशवपुर निवासी राजेंद्र 40 दोनों सफाईकर्मी थे। जयप्रकाश की तैनाती नरायनपुर ब्लाक के हटिया गांव में थी। वह अपने स्कार्पियो से राजेंद्र के साथ मिर्जापुर मीटिंग में शामिल होने गया था। मीटिंग के बाद दोनों अहरौरा बांध पिकनिक मनाने चले गए। पिकनिक मनाकर दोनों स्कार्पियों से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही अहरौरा के महुली तिराहा ओवरब्रिज के पास पहुंचे। इसी बीच स्कार्पियो अनियंत्रित होकर वाराणसी की ओर से आ रही यात्रियों से भरी प्राईवेट बस में भिड़ गई। टक्कर के बाद स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। क्षतिग्रस्त स्कार्पियो में दोनों सफाईकर्मी फंस गए। जबकि बस में सवार यात्री बाल बाल बच गए। कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अहरौरा पुलिस ने के्रन व कटर मशीन मंगाकर क्षतिग्रस्त स्कार्पियो में फंसे दोनों सफाईकर्मियों को बाहर निकलवाया। तब तक दोनों सफाईकर्मियों की मौत हो चुकी थी। वहीं घटना के बाद बस में सवार यात्री दूसरे वाहन से अपने गंतव्य को रवाना हो गए। पुलिस की सूचना पर मृतकों के परिजन पहुंच गए। मृतक जयप्रकाश को दो पुत्र व दो पुत्री हैं। पति की मौत से पत्नी सोनी का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कार्पियो व बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment