दुद्धी थाना क्षेत्र के ग्राम नौडीहा एवं मनबसा के जंगलों में किया गया सघन कांबिंग
(दुद्धी /सोनभद) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आज पुलिस क्षेत्राधिकारी दुद्धी रामाशीष यादव के कुशल नेतृत्व में नक्सली संचरण गतिविधि पर प्रभावी रोकथाम रखने, दूरस्थ व पहाड़ी क्षेत्रों के निवासियों से समन्वय स्थापित रखने व जनता में सुरक्षा की भावना बनाये रखने एवं अभिसूचना संकलन के उद्देश्य से आज थाना दुद्वी पुलिस द्वारा क्षेत्र के ग्राम नौडीहा तथा मनबसा में पर्याप्त पुलिस बल एवं मयपीएसी सघन काम्बिंग की गयी । इस दौरान जंगलों में जानवर चराने वाले चरवाहों तथा स्थानीय लोगों व राहगीरों से वार्ता कर उन्हें
किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर या नक्सली संचरण के विषय मे जानकारी होने पर तत्काल पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने हेतु बताया गया । इस मौके पर कोतवाली प्रभारी दुद्धी पंकज कुमार सिंह मयपुलिस एवं पीएससी के जवान मौजूद रहे

