खैराही उप स्वास्थ्य केंद्र पर लटकता मिला ताला महिला ने केंद्र के बाहर दिया बच्चे को जन्म

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह

म्योरपुर/सोनभद्र

म्योरपुर स्वास्थ्य क्षेत्र के खैराही उप स्वास्थ्य केंद्र पर उस वक्त ताला लटकता मिला जब एक महिला के घर वाले प्रसव के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र खैराही लेकर गये।जिसके बाद प्रसूति महिला वविता(27) पत्नी शिवशंकर ग्राम कुष्महा ने उप स्वास्थ्य केंद्र खैराही के बाहर ही सड़क पर बच्चे को जन्म दे दिया। प्रसुति महिला के घर वालो का कहना है कि प्रसव करने को लेकर जब उन्होंने आशा को फ़ोन किया तो उन्होंने उसे उप स्वास्थ्य केंद्र खैराही ले जाने को कहा।जब घर वालो ने प्रसूति महिला को हॉस्पिटल ले जाने के लिए करीब 9 बजे एम्बुलेंस बुलाने के लिए 108 पर कॉल किया तो उनके द्वारा 11 बजे तक आने के लिए बोल गया।जिसके बाद महिला का दर्द बढ़ने लगा तो लोगो ने निजी गाड़ी कर के महिला को उप स्वास्थ्य केंद्र खैराही ले कर गए।जहा केंद्र पर ताला बंद पड़ा मिला।इस संबंध में जब सी एच सी म्योरपुर का चार्ज संभाल रहे डॉ राजन सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज टिका लगाने को लेकर उक्त एएनएम की ड्यूटी म्योरपुर सी एच सी में लगाया गया था।जिसकी वजह से खैराही उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा हुआ था।एक तरफ योगी सरकार चिकित्सा व्यवस्था को बड़े बड़े दावे करती है।वही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उनके दावे में पतीला लगाने का काम कर रहे है।अंत में महिला ने बच्चे को सड़क पर ही जन्म दे दिया लेकिन महिला की सहायता के लिए एम्बुलेंस नही आ पाई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment