*बिमारी से तंग ( 25 )वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।*

---Advertisement---

 

सरफूदीन संवाददाता सलखन

*चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत के वरवाटोला की घटना* ।
गुरमा,सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत के वरवा टोला में सोमवार को 25 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक विवाहितासोनी(25) सोनू उर्फ बीरबल निवासनी मनबसा थाना दुद्दी जनपद सोनभद्र,वह कुछ दिनो से अपने मैके पिता रामप्यारे के घर ग्राम पंचायत सलखन के बरवाटोला‌ थाना चोपन में रह रही थी।
वह लम्बे समय से बिमार चल रही थी,उसी सिलसिले उसके ससुराल करमडाढ़ मनबसा दुध्दी से उसके ससुर रामप्रसाद गौड़ अपने पत्नी के साथ सोमवार को देखने आये हुए थे।इसी दौरान विवाहिता सोनी ने सुबह अचानक 8 बजे के लगभग एक कमरे में चली गई थी।परिजनों ने समझा कि सोनी आराम या सो रही होगी। लेकिन घंटो बीतने के पश्चात जब नहीं दिखाई दी तो लोगों ने आवाज दी तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुआ तो दरवाजा खोलना चाहा तो दरवाजा अंदर से बंद था जब खिड़की से देखा गया तो सफेद गमछे के सहारे घर के बड़ेल से लटक रही थी। दरवाजा तोड़ कर जब तक परिजन नीचे उतारते तब सोनी की सासें थम चुकी थी। जिसकी सुचना चोपन पुलिस को देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment