आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

By:

On: Sunday, September 12, 2021 2:36 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:घोरावल कोतवाली क्षेत्र के जुड़ी जमगाई गांव में शनिवार की शाम तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने झुलसे रमाशंकर यादव को मृत घोषित कर दिया।
जुड़ी जमगाई निवासी रमाशंकर यादव (35) पुत्र नन्हई यादव खेत में भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी और बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास के ग्रामीणों ने देखा तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। आनन फानन परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment