शहर के हर बूथ पर तैनात होंगी विजय सेना: राजीव त्रिपाठी

By:

On: Sunday, September 12, 2021 1:57 PM

---Advertisement---

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से चुनावी टिप्स प्राप्त कर हर्षित हैं कांग्रेस अध्यक्ष

सोनभद्र। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी जी द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के मद्देनजर जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष को चुनावी रणनीति हेतु शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय लखनऊ आमंत्रित किया था। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को अत्यधिक मजबूत करने की बात कहीं। यह जानकारी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने रविवार को इस संवाददाता से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने बताया कि
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 40 सीटों पर 20 सितंबर तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी एवं शेष प्रत्याशियों की सूची डेढ़ महीने के भीतर अंतिम रूप से फाइनल कर दी जाएगी l
श्री त्रिपाठी ने यह भी बताया कि शहर कांग्रेस कमेटी अपने नगर स्थित सभी 38 बूथों पर बूथ कमेटी का चयन यथाशीघ्र कर लेगी और प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को प्रतियोगी बनाने के लिए एक लक्ष्य दिया जाएगा। आगे कहा जो बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों पर अन्य पार्टियों के मुकाबले अधिक वोट दिलाने में सफल होंगे उनको इनाम स्वरूप “विजय सेना प्रशस्ति पत्र” के साथ एक चांदी का सिक्का दिया जाएगा । इसी क्रम में यह भी बताया कि शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों वार्ड के बीएलओ एवं वार्ड अध्यक्षों को भी “विजय सेना प्रशस्ति” पत्र के साथ उपहार भेंट किए जाएंगे। श्री त्रिपाठी की माने तो उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के संघर्षों को और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी कुशल नेतृत्व में “अबकी बार कांग्रेस सरकार” के नारे के साथ हम सोनभद्र के समस्त कांग्रेस जन एक होकर अधिक से अधिक सीटों पर कांग्रेस पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लेकर विधानसभा की तैयारी में जुट गये हैं । व्यक्तिगत मुलाकात में प्रियंका गांधी जी अजय कुमार लल्लू जी और आराधना मिश्रा मोना जी ने सभी कार्यकर्ताओं को 18 से 20 घंटे मेहनत करके पार्टी को विजय दिलाने का लक्ष्य दिया है। सोनभद्र से लखनऊ में उपस्थित रहने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, प्रभारी उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी , प्रभारी महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह , प्रभारी सचिव राजन दुबे शामिल रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment