अशोक मद्धेशिया क्राइम
जासूस संवाददाता
चोपन सोनभद्र। नगर में आवारा घूम रहे पशुओं को पकड़ने के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह के दिशानिर्देश पर मनोज शुक्ला के नेतृत्व में शनिवार को अभियान चलाया गया। अभियान में करीब 8 आवारा पशुओं को पकड़ कर नगर पंचायत कर्मियों ने गौशाला भेज दिया। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर में आवारा पशु आम जनता के लिए खतरनाक साबित हो रहे है आए दिन इनकी झुंड सड़को पर दिखाई देती है जो की बड़ी दुर्घटना को दावत देती है तथा पूर्व में नगर में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है तथा इन्ही आवारा पशुओं के कारण नगर के कई लोगो की जाने भी जा चुकी है। भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो अपने नगरवासियों के सुरक्षा के लिए इस तरह का अभियान चलाकर आवारा पशुओं को गौशाला भेजा जा रहा है तथा पशु पालकों को यह हिदायत दी जाती है की अपने पशुओं को बाधकर रखे यदि कोई पशु चिन्हित हो जाता है तो उसके मालिको के खिलाफ भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
आवारा पशुओं को पकड़ नगर पंचायत कर्मियों ने भेजा गौशाला*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, September 11, 2021 12:28 PM
---Advertisement---

