भाजपा सरकार देश को पूजीपूतियो के हाथ में गिरवी रखने का प्रयास कर रही-अनिवाश कुशवाहा

By:

On: Friday, September 10, 2021 1:24 PM

---Advertisement---

:-सपा के संवाद-समीक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में गम्भीर चिन्तन, सचेत रहने का आह्वान
सोनभद्र। देश को पंूजीपतियों के हाथो में गिरवी रखने का प्रयास जारी है। लम्बे संघर्षो, कुबानियों के बाद आजादी दिलाने वाले महापुरूषो ने कभी नही सोंचा होगा कि हमारा देश इतनी जल्दी फिर एक बार गुलामी की ओर बढ़ेगा और इसके जिम्मेदार विदेशी नही खुद देश-प्रदेश की चुनीं हुयी सरकारे है।

उपरोक्त बातें कोटा सेक्टर के संगठन, संवाद-समीक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सदर विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अविनाश कुशवाहा ने कही। श्री कुशवाहा ने कहा कि देश की शान नवरत्न कम्पनियो, रेल, तेल, हवाई जहाज समेत प्रमुख संशाधनो को बेचा जा रहा है तथा जनता को नये मुद्दे उठाकर गुमराह किया जा रहा है। सीमा पर जवान, खेत में किसान सरकार की गलत नीतियो के कारण शहीद हो रहे है। सम्पूर्ण विश्व में भारत की साख तेजी से गिरी है। भुखमरी, गरीबी, बेरोजगारी में देश सबसे उचे पायदान पर खड़ा है। बावजूद इसके सरकारे सरकारी संशाधनों का दुरूपयोग कर सैकड़ो करोड़ खर्च कर वाह-वाही का निजी प्रचार कर रही है। खाद, पानी, डीजल, पेट्रोल, गैस की बढ़ती महगाई ने आम-आदमी का जीवन दूभर कर दिया है। नौकरियों से जबरी हटाया जा रहा है। सत्ता का विरोध करने पर देश द्रोही घोषित किया जा रहा है। इन सभी बातो का हल सिर्फ सत्ता परिवर्तन से होगा। आगामी चुनावो में जनता इसका करारा जबाब देगी। बूथ के कार्यकर्ता सपा के रीढ़ है। कार्यकर्ता कन्धे से कन्धा मिलाकर देश को गुलामी से बचाने के लिए जन जागरूकता फैलाये नही तो आने वाली पिढ़ियो को हम सभी जबाब नहीं दे पायेगे। प्रत्येक रविवार को बूथ की बैठक आवश्यक है सभी को भाजपा के षड़यन्त्र से सावधान रहने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ओमप्रकाश त्रिपाठी ‘ठाकरे’ सुनील गोड़, सुरेश गोड़, कामेश्वर प्रजापति, प्रमिला निषाद, आमिल बेग, पिन्टू साहनी, उमेश मेहता, मंगल जायसवाल समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment