*२३.९६ लाख खर्च के बाद भी सड़क का नवीनीकरण अधर में*

---Advertisement---

_सोनभद्र

:संतोषशर्मा(गोपाल)ब्लाक सदर ग्राम पंचायत दुरावल कला गौरीशंकर मार्ग तीन किलोमीटर सड़क का निविदा लोक निर्माण विभाग को
२३.९६ लाख रुपये लागत नवीनीकरण कार्य के लिए मिला था।डामरीत सड़क,नवीनीकरण करने का कार्य करना था।दुरावल कला गांव के ग्रामीणों ने बताया की गौरीशंकर सम्पर्क मार्ग से दुरावल कला गांव तक २६जून२०२१ को २३.९६लाख की लागत का बोर्ड लगाकर सड़क का नवीनीकरण कराया गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क नवीनीकरण हुआ ही नही आज भी डामर की सड़क पर गड्ढे हो गए। इतना ही नहीं लोगों के घरों में बरसात का दूषित पानी घुस रहा है। जिससे लोगों का सफर करने में काफी परेशानी हो रही है। लोग गिर कर चुटहिल भी हो रहे हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों संग ग्राम प्रधान ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व प्रतिनिधियों से करते हुए निर्माण पूर्ण कराए जाने की मांग की है।_

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment