अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
*दोनों मरीज गौरव नगर वार्ड न0 10 के निवासी हैं एक महिला एक पुरुष।*
चोपन सोनभद्र स्थानीय नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंगू के 2 मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमा एवं नगर पंचायत में हड़कंप मच गया
प्राप्त समाचार के अनुसार नगर के गौरव नगर में एक किशोर व एक बुजुर्ग महिला को जैसे ही डेंगू होने की सूचना मिली तत्काल हरकत में आई स्वास्थ्य विभाग व नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा आवश्यक दवाओं का छिड़काव किया गया वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जगह-जगह सैंपल लेकर जिले के लिए रवाना हो गए बता दें कि अंशु कुमार पाठक पुत्र जितेंद्र पाठक उम्र 17 वर्ष व उषा तिवारी पत्नी दिनेश तिवारी उम्र 51 वर्ष निवासी चोपन कई दिनों से बुखार व कमजोरी महसूस होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन गई थी इलाज के दौरान जांच में डेंगू के लक्षण दिखे वही अंशु पाठक की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई वह समुदाय स्वास्थ्य केंद्र चोपन में इलाज के दौरान बेहोश हो गया जिससे आनन-फानन में स्वास्थ्य कर्मी द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया,
इस बाबत जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक राघवेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया डेंगू के दो संदिग्ध मरीज मिले थे जिन को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और उन्होंने बताया कि इसके बचाव के लिए कहीं भी साफ पानी को एकत्र ना होने दें जैसे कूलर टायर पुराने बर्तन कबाड़ जिसमें पानी एकत्र हो सके उसको तत्काल साफ कर दीजिए और किसी को तेज बुखार शरीर में लाल चकत्ते पड़ना उल्टी होना मांस पेशियों दर्द या लूज मोशन की शिकायत होने पर तत्काल सभी लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पर आकर जांच कराए डेंगू के लक्षण हो सकते हैं
चोपन में दो डेंगू के मरीज जांच में पाएं गए जिला चिकित्सालय रेफर।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, September 7, 2021 2:14 PM
---Advertisement---

