एनसीएल खड़िया की जमीन पर अवैध अतिक्रमण होंगे ध्वस्त।

---Advertisement---

उमेश सागर,,

उप जिला अधिकारी ने अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु नियुक्त किया मजिस्ट्रेट।

शक्तिनगर। उप जिला अधिकारी दुद्धी ने एनसीएल खड़िया खदान क्षेत्र द्वारा अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किए जाने के बाबत प्राप्त पत्र को संज्ञान लेते हुए अवैध कब्जाधारियों से सरकारी भूमि मुक्त कराने हेतु मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया है। पूर्व में एनसीएल खड़िया खदान क्षेत्र द्वारा खड़िया एवं चिल्काडाँड़ ग्राम में एनसीएल की भूमि पर जबरन कब्जा कर बनाए गए मकान को ध्वस्त कर अवैध कब्जा से मुक्त कराने हेतु जिला प्रशासन से गुहार लगाया गया था।

उप जिलाधिकारी ने तहसीलदार और स्थानीय प्रशासन को मौके पर आवश्यक पुलिस बल के साथ अवैध कब्जा हटाने हेतु उपस्थित रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखें। उप जिलाधिकारी ने एनसीएल खड़िया प्रबंधन को निर्देशित किया है कि स्थानीय थाना और तहसीलदार से समन्वय स्थापित कर अवैध कब्जा ध्वस्तीकरण की तिथि निर्धारित करें।

एनसीएल खड़िया राजस्व अधिकारी राजाराम यादव ने बताया कि एनसीएल की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्मित मकानों के ध्वस्तीकरण बाबत उप जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी है और बहुत जल्दी खड़िया ग्राम में चिन्हित अवैध कब्जा धारियों के खिलाफ कार्यवाही कर सरकारी भूमि मुक्त कराई जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment