*राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तुलना तालिबानियों से करने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कम्यूनिस्टि विचारधारा का पुतला दहन किया।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
आज दिनांक 7 सितंबर दिन मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ओबरा नगर के कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तुलना तालिबानी आतंकवादी संगठन से करने पर पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ सिंह पंकज वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज मिश्रा ओबरा नगर मंत्री शिखर सोनी के नेतृत्व में संयुक्त रुप से डिग्री कॉलेज चौराहे पर पुतला दहन किया गया जिसमें प्रमुख रुप से काशी प्रांत के प्रांत सह मंत्री विपुल शुक्ला एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष कुंवर चतुर्वेदी उपस्थित रहे पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
सौरभ सिंह पंकज ने कहा की अगर जावेद अख्तर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से माफी नहीं मांगी तो उनका हम सब कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करेंगे और इस मां भारती की धरती पर इनके परिवार की एक भी फिल्म चलने नहीं देंगे
छात्रसंघ अध्यक्ष कुंवर चतुर्वेदी ने कहा यह कम्युनिस्ट विचारधारा के लोग यदि हमारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ऊपर कोई भी निंदनीय टिप्पणी की तो यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पूर्व नगर मंत्री अनमोल ने कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक राष्ट्र निर्माता संगठन और उसके बारे में निंदनीय टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक हैl
प्रांत सह मंत्री मंत्री विपुल शुक्ला ने कहा कि जावेद अख्तर ने जो कहा है वह उनकी बहुत बड़ी गलती है वह अफगानिस्तान जाकर वहां का तालिबानी विवाद देख ले।
इस दौरान नगर सह मंत्री अनिकेत सिंह निहाल गुप्ता विजय सिंह गौड़ अरमान खान मोहम्मद अली रक्षित यादव ऋषभ यादव पूर्व जिला प्रमुख कुमार सौरभ सिंह नीतीश पांडे शुभम जयसवाल कृष्णा पासवान सूरज पासवान संदीप जयसवाल सौरभ सिंह पंकज विपुल शुक्ला सूरज मिश्रा शिखर सोनी इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment