– धौठा टोला व डाला बाड़ी क्षेत्रों से डाला पुलिस ने किया कई कुंटल लहन नष्ट
अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के सेवा सदन बस्ती में किया कई कुंटल लहन नष्ट
डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को सूचना मिली की बस्तीयों में अवैध शराब बनाई जा रही है सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अपने दल बल के साथ धौठा टोला व डाला बाड़ी क्षेत्र के बस्तीयों पहुंचकर कई कुंटल लहन नष्ट किया साथ ही वहां लोगों को कड़ी निर्देश दिए इस दौरान श्री ठाकुर ने बस्ती के महिलाओं को इकठ्ठा देख विषेश अभियान के तहत नशे की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस का सहयोग करने को कहा

इस दौरान टीम में शामिल डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर हे०का० अशोक बिंद हे०का० महेंद्र यादव हे० रविकांत यादव का० पुनित सिंह रहें।

