*अपना दल एस की बैठक ग्राम पंचायत जुगैल में सम्पन्न, जिसमें दर्जनों ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता चोपन
ओबरा विधानसभा 402 ब्लॉक चोपन के अंतर्गत ग्राम पंचायत जुगैल टोला बेलगड़ी में अपना दल एस की बैठक आहूत की गई जिसमें मुख्य अतिथि जिला महासचिव श्यामाचरण (बबलू) गिरी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री बहन अनुप्रिया पटेल को मजबूती प्रदान करने के लिए जनजाति गृहवासी आदिवासी भइयो बहनों को संगठित होना पड़ेगा। बहन जी को मजबूती प्रदान करने के लिए ही हम लोग आप लोगो के बीच आए है। श्यामाचरण गिरी ने बताया कि जिस प्रकार का जनसहयोग मिल रहा है निश्चित जानिए की 2022 विधानसभा के चुनाव में पार्टी की अहम भागीदारी रहेगी।
वही विशिष्ट अतिथि नागेश्वर गोड़ ने कहा कि बहन जी के बिचारो को आप लोगो तक पहुचाने के लिए हमलोगों को भेजा गया हैं । हमलोग पार्टी के सिपाही के रूप में लोगो को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता प्रभुनाथ खरवार ने किया जिसमें दर्जनों ग्रामीणों ने पार्टी के प्रति निष्ठा जताते हुए रामलाल प्रजापति, भोला प्रसाद, अशोक कुमार ,कमलेश जायसवाल, अशोक कुमार गुर्जर आदि दर्जनों आदिवासी व ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment