_सोनभद्र,
उमेश कुमार सिंह ब्लाक म्योरपुर अंतर्गत ग्राम सभा कुलडोमरी डिबुलगंज डी परियोजना मार्ग समीप शंकर गुप्ता, रामचरित्र गुप्ता पुत्र स्व. हरखु गुप्ता की पुस्तैनी भूमि ७ बीघा ५ विस्वा आराजी संख्या१५७८४छः की भूमि को दर्जनों अज्ञात लोगों ने झुग्गी झोपड़ी व एलबेस्टर सीट डालकर कब्जा कर जमीन को लाखों रुपये में कब्जाधारियों द्वारा खरीद फरोख्त किया जा रहा है। जब भू स्वामी अपनी जमीन पर खाली कराने जाता है।तो अवैध कब्जा धारियों ने लड़ाई झगड़ा आमदा पर उतारू हो जाते हैं।उपजिलाधिकारी दुद्धी के पद पर पदस्थ रहे डॉ विश्राम ने दिनाँक १३-०७-२०१६ को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर मुख्य महाप्रबंधक अनपरा तापीय परियोजना अनपरा सोनभद्र अपने विभागीय कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ कर नियत तिथि पर पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरूष बल और जेसीबी मशीने से मजदूर उपलब्ध कराते हुए अतिक्रमण हटवाकर अतिक्रमण कर्ताओ के विरुद्ध विधिसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उक्त भूमि अतिक्रमण मुक्त कराके इसकी आख्या निर्धारित तिथि को शांयकाल प्रस्तुत करें।लेकिन अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक ने दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया कि मैं सरकारी कार्यो से दिल्ली जा रहा हु।और स्थानीय प्रसाशन ने श्रवण मास का त्योहार होने कारण पुलिस बल अन्य जनपदों में चले जाने के कारण अतिक्रमण मुक्त नही कराया जा सकता है।इसका हवाला देकर टाल मटोल कर दिये।इस सम्बंध में जिलाधिकारी सोनभद्र व पुलिस अधीक्षक को भी सूचनाएं प्रेषित की गई थी।लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण डॉक्टर विश्राम का आदेश देने के दूसरे दिन ही स्थांतरण सदर उपजिलाधिकारी के पद पर उनकी पद्दोन्ति हो गई।मामला ठंडे वास्ते में पड़ गया।नव नियुक्त एसडीएम दुद्धी गिरिजा शंकर सिंह ने भी दिनाँक२१/०८/२०१६ को अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक को आदेश किया कि अतिक्रमण हटवाकर अतिक्रमण कर्ताओ के विरुद्ध विधिसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उक्त भूमि अतिक्रमण मुक्त कराके इसकी आख्या निर्धारित तिथि को शांयकाल प्रस्तुत करें।भू स्वामी उच्च न्यायालय में रिट संख्या ३२९५१/२०१६ दिनाँक २०/०७/२०१६ को उच्च न्यायालय ने भू स्वामी के पक्ष में आदेश देते हुए कहा कि उक्त भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाया जाय लेकिन वर्तमान में भी भूमि पर अवैध कब्जा हो रहा है।

