बिना काम थाने जाने वाले और थाने की दलाली करने वाले हो जाए सतर्क नहीं तो होगी कार्यवाही-डीआईजी

---Advertisement---

उमेश सागर,,

सोनभद्र जिला जहाँ पर पुलिस को कई अवैध कार्यो में संलिप्तता को संदेह के दायरे में देखा जाता है। ऐसे में थानों चौकियों के इर्दगिर्द रहने वाले दलाल की सक्रियता भी होने की बात कही जाती है। और थानों चौकियों पर बिना किसी वजह पुलिस से मिलकर क्षेत्र के दलाल अपनी सक्रियता दिखाते हुए दलाली करते है। जिसकी शिकायत भी उच्च अधिकारियों की गई थी। इसी बीच किसी पीड़ित द्वारा अपनी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने के दौरान बताया गया कि थाने पर जाने के दौरान पुलिस से मदद कराने के नाम पर अज्ञात व्यक्ति रुपये ऐंठ लेते है। मामले को डीआईजी द्वारा गंभीरता से लेते हुए तमाम जिलों के एसपी को दलालो और उनको संरक्षण देने वाले थानाध्यक्षो को सख्त निर्देशित किया गया है कि अब एक टीम गठित की जा रही है और बिना किसी वहज थाने पहुँचने वाले और दलाल जैसे लोग अब थाने पर पहुँचने पर गठित टीम द्वारा सीधे डीआईजी को रिपोर्ट करेगी जिसके बाद थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी प्रभारी पर कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। डीआईजी के इस आदेश पर सोनभद्र में मौजूद सभी थाना और चौकियों के प्रभारियों में डर देखा जा रहा है। अब जनता भी बिना किसी दलाल के झांसे में आये अपनी बात पुलिस से बता सकती है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment