विद्युत सब स्टेशन में तोड़फोड़,कर्मचारियों को पीटा

By:

On: Monday, September 6, 2021 8:51 AM

---Advertisement---

विंढमगंज(राकेश केशरी)सोनभद्र:थाना क्षेत्र में नवनिर्मित केवाल विद्युत सब स्टेशन से बीते एक पखवारे से लगातार विद्युत की अघोषित कटौती व आंख मिचोली से आजिज होकर बीती रात लगभग सात बजे ग्रमीणों ने सब स्टेशन पर तैनात एसएसओ धीरेंद्र कुमार, अमजद व लाइनमैन मंदीप कुमार के साथ जमकर तु तु मै मै व हाथापाई की इस दौरान सब स्टेशन में तोड़फोड़ भी हुआ सूचना पर पहुंचे थाना के दरोगा संजय सिंह ने मौके का मुआयना किया तथा कहा कि प्रार्थना पत्र मिलने पर कानूनी कार्रवाई अवश्य की जाएगी वहीं सेल फोन पर विद्युत विभाग के एसडीओ तीर्थराज कुमार ने कहा कि जो भी ग्रामीण सब स्टेशन में घुसकर दुर्व्यवहार व घटना किए हैं उनके खिलाफ तहरीर दिया जाएगा
मौके पर मौजूद संविदा कर्मी संजय कुमार गुप्ता व एसएसओ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान में केवल विद्युत सब स्टेशन ओवरलोड हो जाने से अक्सर बिजली ट्रिप कर जा रही है जबकि पूर्व में ही केवाल सब स्टेशन में तीन फीडर बनाए गए हैं ओवरलोड से ट्रिप होने के मध्य नजर बीते एक पखवारे से तीनों फिडर पर बारी-बारी से बिजली की कटौती करके विद्युत आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है फिर भी बीती रात्रि को स्थानीय ग्रामीणों का एक जत्था सब स्टेशन पर पहुंच कर बिजली की आपूर्ति दो नहीं तो अंजाम बुरा होगा कह कर घुस गए और हाथापाई करने लगे इस दौरान सब स्टेशन में पड़े कागजात व अन्य सामग्री को तोड़फोड़ भी किए हैं ग्रामीणों की संख्या ज्यादा होने के कारण हम लोग वहां से भाग कर अपने संबंधित अधिकारियों को फोन पर अवगत कराया तत्पश्चात विंडमगंज थाना के दरोगा संजय सिंह मौके पर पहुंचे तो उपद्रवी ग्रामीण रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए आज अपने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा वही सेल फोन पर विद्युत विभाग के एसडीओ तीर्थराज कुमार ने कहा कि उपद्रवी करने वाले लोगों के खिलाफ तहरीर दिया जाएगा तथा कठोर कानूनी कार्रवाई भी कराई जाएगी बिजली विभाग के कर्मचारियों ने थाने पर मौजूद दरोगा संजय सिंह को प्रार्थना पत्र दिया गया दरोगा संजय सिंह ने कहा कि ग्रामीणों को भी बुलाया गया है दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उचित कार्यवाही अवश्य की जाएगी

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment