सोनभद्र:राबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत घाघर मुख्य नहर में तेंदू पुल की तरफ से बहता हुआ एक शव कठपुरवा घाघर नहर में किनारे झाड़ियों में फंसा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने लकड़ी के सहारे उसे बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की उधर मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। शरीर पर चेक दार कमीज और जीन्स की पैंट है। मृतक की शिनाख्त मिर्जापुर जिले के केचुरहवा निवासी विनोद पुत्र स्व रूदल बिंद के रूप में हुई उसके बाद हिन्दुआरी पुलिस चौकी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची हिन्दुआरी पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार शव की पहचान करा ली गई है , आसपास की पुलिस थानों और चौकियों पर सूचना दे दी गई है
नहर के झाड़ियों में फंसा मिला युवक का शव
---Advertisement---

