रास्ता बना विवाद,विवाद को लेकर टेम्पो में लगाई आग,

By:

On: Sunday, September 5, 2021 4:00 PM

---Advertisement---

मधुपुर/सोनभद्र( शिवदास वर्मा)सुकृत चौकी क्षेत्र ग्राम सभा लोहारा में रास्ते के विवाद को लेकर एक सरहंग व्यक्ति ने टेंपो रोककर स्पीड डीजल डालकर आग लगा दी और चालक के ऊपर भी डीजल फेंक कर आग लगाने की कोशिश की जानकारी के अनुसार लोहारा पंप पर मुन्ना मौर्य अपने टेंपो पर गांव के ही एक व्यक्ति का कुछ सामान लेकर उसके घर जा रहे थे तब तक गांव का ही किशन मौर्य पुत्र राजकुमार मौर्य ने यह कहते हुए दौड़ा लिया की इधर हमारा रहर का फसल नुकसान होगा इसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई और बात आगे बढ़ गई तब तक किशन ने डीजल छिड़ककर टेंपो में आग लगा दी जिससे टेंपो का आगे का हिस्सा धू-धू करके जलने लगा गांव वालों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया तत्काल इसकी सूचना चौकी सुकृत को दी गई मौके पर प्रशासन ने आकर देखा तो मौके से आरोपी फरार हो गया था घरवालों को चौकी पर ले जाकर के पूछताछ जारी है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment