जय जरासंध महाराज के जयकारे के साथ संगठन को मजबूत कर चंद्रवंशी समाज के उत्थान के लिए आवाज किया बुलंद
(दुद्धी /सोनभद्र) दुद्धी कस्बा स्थित डीसीएफ विद्यालय परिसर में आज दोपहर 3:00 बजे अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के बैनर तले चंद्रवंशी समाज के लोगों के द्वारा एक बैठक आहूत की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रामप्रसाद ओबरा से उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के तहत मुख्य रूप से जिला कमेटी की गठन एवं भारत सरकार द्वारा पिछड़ी जाति की कराई जा रही जनगणना के दौरान अपने समाज के लोगों को जाति शब्द के आगे चंद्रवंशी बताए जाने पर बातें की गई जिसमें आए हुए अतिथि सहित प्रबुद्ध समाज के लोगों ने अपने अपने वक्तव्य मंच के माध्यम से रखा जिसमें सभी ने एक स्वर होकर अपने समाज के उत्थान के लिए अपने समाज के लोगों को जागरूक करने हेतु जोर देने की बात पर बल दिया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रवंशी समाज जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी के द्वारा की गई इस कार्यक्रम में वक्ताओं के क्रम में सचिव विजय चंद्रवंशी ने कहा जिला कार्यकारिणी चुनाव को लेकर बातों को रखा,और अपने समाज के लोग अपने नाम के आगे चंद्रवंशी जरूर लगाने व अपने लोगों को बताने की अपील किया भोला सिंह ने भी अपने वक्तव्य में मुख्य तौर पर समाज के उत्थान एवं विकास हेतु लोगों को जोड़ने और उनके संगठित होने पर बातें कहीं साथ ही अबे चुनाव को लेकर अपने राय रखे।डेलीगेट्स के आधार पर होना ठीक है परंतु जब संख्या ज्यादा हो और चुनाव हो तो वअतिउत्तम होगा।।
नंदकिशोर चंद्रवंशी भारत सरकार द्वारा जनगणना कराया जा रहा है । जिसको लेकर सभी अपने समाज के लोग जागृत हो जाएं और सर्वे के दौरान यदि कोई आपके दरवाजे पर पूछने आए कि आप किस बिरादरी के हैं तो आप बताएं कि हम चंद्रवंशी समाज से ताल्लुक रखते हैं जिससे कि भारत सरकार द्वारा किए जा रहे हैं जनगणना में साफ हो सके कि हम सब चंद्रवंशी हैं क्योंकि पूरे देश में चंद्रवंशी समाज लगभग 42 उपजाति के नाम से जाने जाते हैं जिससे चंद्रवंशी की पहचान नहीं हो पाती है और हम सब विकास के राह से कोसों दूर अब तक हैं इस दौरान जोखन सिंह रेणुकूट से आए हुए समाज के तेजतर्रार व्यक्ति कहां की जिला अध्यक्ष हमारा बहुत ही तेज तर्रार व ऊर्जावान शिक्षित कर्मठ है इन्हें सहयोग करने की आवश्यकता है क्योंकि बिना सहयोग सपोर्ट के कोई पद का निर्वहन करना बहुत कठिन होता है।।चुनाव के लिए जनजागृति होना चाहिए।।
जनगणना में सभी के घर घर तक जाकर जागृति करना आवश्यक है।निवेदन करते हुआ कहा कि आप अपने आसपास के लोगो को चंद्रवंशी टाइटल बताने की बात कही जिससे कि चंद्रवंशी को सरकार के द्वारा पूर्ण मान्यता मिल सके और कागजी रूप से हम मजबूत हो सके इस दौरान दीपक कुमार चंद्रवंशी रेणुकूट ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव के असम को पूरा किया जाए कुछ लोगों द्वारा गलत पोस्ट डाल रहे हैं संगठन को अस्तित्व खत्म करना चाहते हैं हम या नहीं होने देंगे पूरे भारत में 36 जातियां हैं जिसमें वर्ग वार लोगों को बांटा गया है सरकार चुनाव का खेल बनाया है हमें किसी भी जाति में रख दे ऐसी में जाने पर ऐसी का हक मारा जाएगा 27% को दो भागों में बिहार में बांटा गया है लेकिन परिवर्तित कर दूसरे के हक में नहीं डाला गया है हम सोनभद्र में कमजोर हैं लेकिन हम सबको संगठित होने की आवश्यकता है और संगठित होकर ही हम अपने और समाज का विकास कर सकते हैं मुख्य अतिथि ओबरा से चलकर
आए रामप्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि सभी के विचार यही है कि समाज विकास करे उथान हो।चुनाव डेलीगेट्स के आधार पर चुनाव होना चाहिए सभी समाज के लोगो को लेकर चलना होगा तभी विकास होगा।।मूलाधिकार हमारा चंद्रवंशी हैं। विकासकरन के तहत चुनाव कराया जाए।हर शाखा से दो दो लोगो की कार्यकारणी के तहत चुनाव करा लें और संगठन को मजबूत करें सभी की राय विचार विमर्श को देखते हुए अग्रिम आदेश तक कार्यकारणी को आगे बढ़ाया जाए।। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चंद्रवंशी समाज राजेंद्र चंद्रवंशी के द्वारा किया गया इस मौके पर जितेंद्र चंद्रवंशी जिला अध्यक्ष जिला महासचिव राजेंद्र चंद्रवंशी ,जोखन सिंह चंद्रवंशी, दीपक कुमार चंद्रवंशी, प्रभु नारायण चंद्रवंशी ओबरा, नंदकिशोर चंद्रवंशी डाला संतोष कुमार ओबरा, भोला सिंह ,ललन सिंह, उदय नारायण, सत्येंद्र चंद्रवंशी ,नितिन चंद्रवंशी ,रवि चंद्रवंशी, देवी शक्ति ,रवि सिंह सहित चंद्रवंशी समाज के लोग उपस्थित रहे

