लेखपाल ने अपनी पत्नी को पांच दिन तक बनाया बंधक, उड़ाई अफवाह,६ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By:

On: Saturday, September 4, 2021 3:06 PM

---Advertisement---

सोनभद्र: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मझिगांव मिश्र गांव में एक लेखपाल पति नें अपनी पत्नी को पांच दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा और लोगों में अफवाह उड़ाई की हमारी पत्नी दुसरे के साथ भाग गई है। मामला खुला तो पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप से छ लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।बतादें कि रावर्टसगंज सुर्या होटल के रहने वाले स्व गंगा प्रसाद चौवे की पुत्री प्रियंका चौवे की शादी मझिगांव मिश्र गांव के अजीत मिश्रा के लेखपाल पुत्र सर्वजीत मिश्रा के साथ वर्ष २०२० में हुई थी।यह शादी बड़े धुमधाम से लगभग २५ लाख खर्च होने का दावा किया गया था। प्रियंका के अनुसार शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था।पति द्वारा गाली गलौज एवं मारपीट कर पांच लाख रुपए एवं एक फोरह्वीलर की मांग की जाती रही है। प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके ननदोई मनोज दूवे अनेकों बार गलत व्यवहार करने की कोशिश किए जिसकी शिकायत करने पर दिनांक २१ /८/२०२१ को बुरी तरह से मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया गया तथा अफवाह उड़ाई गई कि किसी अन्य पुरुष के साथ भाग गई है।२६/८/२०२१ को रात्रि में रावर्टसगंज रेलवे फाटक पर छोड़कर चले गए। किसी तरह से मायके पहुंचकर आप बिती सुनाई। मायके के लोग दवा इलाज कराने के बाद कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर सारी बातें लिखित देकर बताने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक ने रावर्टसगंज इंस्पेक्टर से मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के लिए निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार देर रात लेखपाल पति सर्वजीत मिश्रा, ससुर अजीत मिश्रा,सास उत्तमा देवी,ननद कोमल एवं किर्ति देवी, ननदोई मनोज दूवे के खिलाफ दहेज प्रथा सहित आईपीसी के अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है विवेचक के रुप में उप निरीक्षक संजीव कुमार राय को रखा गया है।दो संभ्रांत परिवार का मामला होने के कारण लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment