*जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार प्रभारी द्वारा चोपन बृहद गौशाला केंद्र का औचक निरीक्षण।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट गौशाला केंद्र के निरीक्षण में उन्होंने कुछ अनियमितताओं पर नाराजगी जताई,और आवश्यक कदम उठाने के लिए दिशा निर्देश दिए, हिमांशु राज*
चोपन सोनभद्र। आज समय लगभग 1:30 बजे केंद्रीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के प्रभारी हिमांशु राज ने चोपन गौशाला केन्द्र का औचक निरीक्षण किए। गौशाला केंद्र में पहुंचते ही कर्मचारी से गौशाला प्रभारी का नाम पूछा वहां मौजूद कर्मचारी दया शंकर साहनी ने बताया कि आज गौशाला प्रभारी छुट्टी पर हैं यहां गौमाता की देखभाल आप ही करते हैं आप यह बताओ कि गौशाला में कितनी गाय है कर्मचारी दयाशंकर साहनी ने बताया कि इस समय 258 गाय हैं
गाय के भंडारण को दिखाए प्रभारी ने भूसा गोदाम देखकर कहाकि और क्या-क्या भूसे के साथ आप लोग देते हैं कर्मचारी दया शंकर साहनी ने बताया कि एक गाय पर शासन से ₹30 निर्धारित हैं कभी कभी खली चुन्नी,गुड चारा में मिलाकर दिया जाता है भंडारण की स्थिति पर संतोष जताया इनकी औषधि में क्या-क्या रखें हैं और सभी बॉक्स दिखाइए औषधि बॉक्स को देखने के बाद उन्होंने कहा कि कुछ दवाएं अगले माह एक्सपायर हो रही है एक्सपायरी दवाओं को टाइम से हटा यूज होने के बाद जो औषधि बच जाए उन्हें ध्यान देकर हटा दीजिएगा फिर उन्होंने गायों को देखना शुरू किया जिसमें लगभग छः गाय चोटिल,कुछ गाय बीमार दिखी तो उन्होंने पूछा कि पशु डॉक्टर रोज आते हैं कि नहीं तो कर्मचारी ने बताया कि आते हैं कुछ चोटिल गायों को उन्होंने स्वयं अपने हाथ से मलहम लगाया फिर पानी का टैंक देखें तो कई टैक में काई,गन्दा पानी दिखा तो उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए कर्मचारी को आदेशित किया कि आप प्रतिदिन टैंक व काई साफ कराया कीजिए कुछ गायों को उन्होंने व उनके साथ चलकर आए आज प्रेस के अवधेश सिंह,चोपन भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, हिन्दू युवावाहिनी के जिलामंत्री कमलेश सोनकर अपने हाथ से चारा, गुड़ खिलाएं।
उन्होंने मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, युवा वाहिनी जिला मंत्री कमलेश सोनकर से कहा कि आप इसी नगर में निवास करते हैं गौ सेवा समिति की टीम बनाकर सप्ताह में चार दिन भी गौशाला केंद्र का निरीक्षण व श्रमदान,कर सकते हैं और गौशाला प्रभारी को सुझाव दें यदि वह नहीं सुनते हैं तो आप हमें पत्राचार करिए हम संबंधित अधिकारी से बात करके गौ माता की सुविधा में आने वाले कमियों को दूर कराएगे गौसेवा सर्वोत्तम सेवा है आप थोड़ी सी सेवा करोगे गौमाता आपको उससे कहीं ज्यादा देंगी जिसकी आप परी कल्पना भी नहीं किए होंगे नगर में तमाम दानदाता होंगे आप लोग सहयोग में खली,चुन्नी,गुड भूसा लेकर अपने देखरेख में भी गौ सेवा कर सकते हैं हिंदू समाज में गाय को मां का दर्जा दिया गया।
उन्होंने कहा की गाय मल्ल, मूत्र भी मानव जीवन में औषधि का काम करता है गाय के मल्ल धूप दीप व गोमूत्र मानव जीवन में बहुत उपयोगी है जिसकी मार्केट में कीमत 15:00 ₹100 लीटर है शीघ्र ही इस संबंध में है बोर्ड से बात करके गौशाला में संयंत्र लगाकर गांव की महिलाओं को रोजगार से भी जोड़ा जा सकता है गौशाला में कुछ कमियों को छोड़कर स्थिति संतोषजनक मिला।
भाजपा मंडल अध्यक्ष युवा वाहिनी के जिला मंत्री ने प्रभारी जी से कहां की जो गाय मरती है उन्हें गौशाला के बगल में दफना दिया जाता है इस पर उन्होंने कहा कि गलत है गौशाला कर्मचारी को आदेशित किए की यदि कोई गाय मरती है तो नियमानुसार उनका मेडिकल रिपोर्ट के बाद सही जगह दफनाया जाए।
सुनील सिंह ने कहां की आज तो कुछ ज्यादा सफाई दिख रहा है इसके पहले हम कई बार आए हैं इतना साफ सफाई नहीं था लगता है आपके आने की खबर मिल गई थी इसलिए आज कुछ ज्यादा साफ-सफाई है प्रभारी जी ने कहा कि बीच-बीच में हम आते रहेंगे साथ में आए भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, हिंदू युवा वाहिनी जिला मंत्री कमलेश सोनकर,पवन सिंह,अमित कुमार सिंह,विकास कुमार सिंह, चंद्रकांत सिंह थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment