नहर कुंड में डूबने से विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष की मौत,शोक

By:

On: Saturday, September 4, 2021 5:32 AM

---Advertisement---

सोनभद्र- सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरी खुर्द के पास नहर कुंड में डूबने से कल शाम एक युवक की मौत हो गई। उक्त स्थल पर कुछ महिलाओ ने जब युवक को जाते देखा जब कुछ देर तक वापस नहीं आया तो जाकर देखा तो युवक वहाँ नही था तो शोर मचाया और ग्रामीणों की सहायता से युवक को पानी से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के दुरावल खुर्द निवासी चंद्रभान लगभग 38 वर्षीय पुत्र रामसेवक किसी काम से गया था वहाँ एक नहर कुंड पर हाथ पैर धुलने के लिये चला गया इस बीच किसी तरह वह पानी के अंदर समा गया। बता दें कि मृतक प्राथमिक विद्यालय दुरावल खुर्द के विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष व कोतवाली क्षेत्र का चौकीदार भी था। घटना की सूचना मिलने पर अध्यक्ष के असामयिक निधन से विद्यालय परिवार ने शोक संवेदना व्यक्त किया। बता दें कि चंद्रभान अपने पीछे चार छोटे बच्चों को छोड़ गया। इधर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष के असामयिक निधन पर प्रधानाध्यापक राजकुमार, शिक्षक कमलेश कुमार गुप्त, अनिल, नीरज, आलोक, शिक्षामित्र सीमा, अरविंद ने गहरा शोक व्यक्त किया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment