अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन सोनभद्र। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आयोजन आज दिनाँक 3 सितम्बर 2021 को मां दुर्गा मंदिर के प्रांगण में स्थित अग्रवाल धर्मशाला चोपन में सम्पन्न हुआ , जिसमें काशी प्रान्त के संयोजक श्री सत्य प्रताप जी , अंतराष्ट्रीय कथा वाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी , पूज्य ध्यानानंद जी , पूज्य कृष्ण किशोर दास जी मुख्यरूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल धर्मशाला के अध्यक्ष श्री नन्दकिशोर अग्रवाल जी ने किया। बजरंगदल के प्रांत संयोजक सत्यप्रताप ने स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से बताया इसी क्रम में कार्यक्रम के मुख्यवक्ता दिलीप कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि 4 लाख कार्यकर्ताओ को खोने के बाद हिंदुओं के आराध्य प्रभु श्री रामजी का मंदिर बनने जा रहा है। संघ के द्वितीय सरसंघचालक की प्रेरणा से देश भर के संत एकत्र होकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सन 1964 को विश्व हिंदू परिषद की स्थापना किया , उन्होंने कहा कि विहिप का कार्य भगवान का कार्य है। यह भगवाधारी संतो का संगठन है हिन्दू समाज के लोग संगठन के लिए गिलहरी की भूमिका में कार्य करें तो हिन्दू समाज जागृत हो जाएगा,हिन्दू जगे तो विश्व जागेगा।
कार्यक्रम में विनय सिंह,संजय जैन , सत्येंद्र आर्य , राजेश अग्रहरि , श्रवण जी , मोहित जी , अवधेश जी , धर्मेंद्र जी , मनोज सिंह , कमलेश दुबे के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में स्थित अग्रवाल धर्मशाला में मनाया गया विश्वहिंदू परिषद स्थापना दिवस।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, September 4, 2021 2:43 AM
---Advertisement---

