भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन 25 सितंबर से

By:

On: Friday, September 3, 2021 2:55 PM

---Advertisement---

महत्वपूर्ण बैठक में आगामी चुनाव को लेकर हुई गहन चर्चा

सोनभद्र। भाजपा की एक आवश्यक बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीत चौबे की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी केके सिंह एवं जिला अध्यक्ष द्वारा सर्वप्रथम संयुक्त रुप से श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बैठक में बूथ सत्यापन की समीक्षा व आगामी 2022 विधानसभा चुनाव पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगे की रणनीति तय की गई।
संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि 25 सितंबर को पन्ना प्रमुख सम्मेलन होना निश्चित हुआ है। बूथ पर पन्ना प्रमुख की भूमिका महत्वपूर्ण है 8 एवं 9 सितंबर को सभी मण्डलों में बैठक निश्चित की गयी है।
भाजपा मंडलों में किये गये बूथ सत्यापन पर संतोष जताया और कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि पुनः इस बार प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने । इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को विपक्षियों द्वारा रचे जा रहे कुचक्र को करारा जवाब देना है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 285 शक्ति केन्द्रो के 1475 बूथ पर सत्यापन का कार्य आरंम्भ किया था उसमे से 1440 बूथो का सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है। आगे कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ समिति का होना बहुत जरुरी है। इस मौके पर मुख्य रूप से
सदर विधानसभा प्रभारी बालेन्दु मणि त्रिपाठी, घोरावल विधानसभा प्रभारी लालबहादुर सिंह पटेल, ओबरा विधानसभा प्रभारी अरविन्द सिंह, दुद्धी विधानसभा प्रभारी संतोष शुक्ला, विस्तारक सुरेन्द्र जी, दिनेश जी, पूर्व विधायक तीरथराज, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, आरएनपाठक, गोविन्द यादव, ओमप्रकाश दूबे, उदयनाथ मौर्य, अनिल सिंह गौतम, शिवकुमार गुप्ता, अजीत रावत, आलोक सिंह, रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेेल, जीत सिंह खरवार, दयाशंकर पाण्डेय, जगदीश बैसवार, शंम्भू नारायण सिंह अनूप तिवारी, बलराम सोनी,राजबहादुर सिंह, महेन्द्र पाण्डेय, सुनील जायसवाल,दीपक दूबे, अरुण पाण्डेय, दिलीप मौर्य, राघो सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, सुनील पटेल, सतीश पाण्डेय, सुनील सिंह, प्रभाकर गिरी, अभिषेक विश्वकर्मा, मनोज सिंह बबलू, राकेश केशरी, प्रशान्त श्रीवास्तव, मोहर लाल खरवार आदि मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment