अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- पिछले 29 जुलाई को साइबर क्राइम के शिकार हुए गरीब आदिवासियों के साथ ठगी करने वाले दोनों अभियुक्तों को आज ग्रामीणों ने घेराबंदी कर नवटोलिया से पकड़कर चोपन थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 29 जुलाई को दो युवक ग्राम पंचायत कोटा के टोला कानो पान गांव में ब्लाक अधिकारी बन कर आए और आवास व शौचालय भरवाने के नाम पर गांव वालों से उनसे आधार व बैंक पासबुक मांग कर उनसे ठगी कर खाते से पैसा निकाल लिए थे। आज वही दो युवक जवारीडाड़ में देखे गए तो ग्रामीणों ने उनका पीछा किया और वे उन्हें नवटोलिया सरकारी स्कूल के पास धर दबोचे और फिर गुरमुरा ले आए। जब गांव वालों ने उनसे गांव ने हुए ठगी कर उनके खाते से पैसा निकालने की बात पूछा तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहाकि है हमने ही निकाला हैं। गांव के लोगों द्वारा इसकी सूचना चोपन थाने को दी गई । सूचना मिलते ही क्षेत्र के एसएसआई राजनारायण यादव मौके पर पहुचकर उनसे पूछताछ की तो पता चला उनके बाइक में कुछ फाइल व वह मशीन मिली जिस वे लोगों का अंगूठा लगवाकर पैसा निकालने का कार्य करते हैं। पुलिस की पूछताछ में एक नए अपना नाम धमेंद्र भारती व दूसरे ने सतेश्वर भारती निवासी ग्राम पंचायत नोडिहा के टोला तेनवादामर के बता रहे हैं। चोपन पुलिस ने उन दोनों अभियुक्तों को अपने साथ चोपन थाने ले गई।
आपको बतादूँ कि कुछ दिन पहले इस मामले में पीड़ित आदिवासियों ने पुलिस कप्तान से फोन पर बात की है । हस्तक्षेप के बाद कप्तान ने गरीब आदिवासियों को थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाने के लिए एक बार फिर आग्रह किये जाने की बात कही है ।
चोपन थाने के एसएसआई राजनारायण यादव ने बताया कि पीड़ित आदिवासी ग्रामीणों को थाने पर बुलवाया हैं ताकि जिसका जिसका पैसा निकला हैं उसे वापस दिलवाकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

