अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा सोनभद्र। आज ओबरा बुद्ध विहार मे बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर व बूथ की बैठक सम्पन्न हुई बैठक में मुख्य रूप से चुनाव की नीतियाँ के बारे मे चर्चा की गई और कहा गया की इस बार माननीया मायावती बहन जी को उत्तर प्रदेश मे 5 वी बार पूर्ण बहुमत में मुख्यमंत्री बनाना है और तभी संभव है जब कार्यकर्ता मन से मेहनत करेगा उत्तर प्रदेश मे कानून का राज व सभी वर्गों के चेहरे पर खुशहाली लाना हैं वर्तमान में भाजपा सरकार को ठीक से नहीं चला रही है मुख्य अतिथि पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष निशांत कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी बसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर बूथ पर घर-घर सभी से बसपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करें और उन्हें आश्वासन दे कि हमारी हमारी सरकार बनते ही कानून का राज होगा प्रदेश में चारों तरफ खुशहाली आएगी वर्तमान सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ ऐसा लगता है कि जंगलराज चल रहा हो आज समाज का कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है जो वर्तमान सरकार नहीं कर सकी वह बहुजन समाज पार्टी सरकार कर दिखाएगी अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर राम अवतार चौहान विधानसभा अध्यक्ष ने गली गली और मोहल्ले में जाकर विश्वास दिलाने का काम किया संचालन जितेंद्र निषाद विधानसभा प्रभारी ,कोषाध्यक्ष कौशर अली ,सेक्टर अध्यक्ष सोपाल कनौजिया राकेश उपाध्याय गोपाल कनौजिया सेक्टर अध्यक्ष व बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*ओबरा नगर इकाई बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई सम्पन्न।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, September 3, 2021 2:12 PM
---Advertisement---

