_सोनभद्र,
उमेश कुमार सिंह अनपरा समाजवादी युवजन सभा नगर और ब्लाक कमेटी की एक बैठक आहूत की गई जिसमे सभा को संबोधित करते हुए सपा युवजन सभा के अनपरा नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत बूथ’ संकल्प के साथ वर्तमान सरकार में बढ़ती महगाई,बेरोजगारी महिलाओं का उत्पीड़न,चरम सीमा पार है। आने वाले चुनावों २०२२ माननीय अखिलेश यादव के विकास के नाम पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे २०२२में समाजवादी की सरकार भी उत्तर प्रदेश में बनायेंगे शिवानंद यादव ने कहा किआगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए आप लोग आज से ही लग कर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें और संगठन को मजबूत करने का काम करें। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित म्योरपुर ब्लाक अध्यक्ष सपा शिवा नंद यादव, सपा अनपरा नगर जिला उपाध्यक्ष विनीत जायसवाल, कृष्णा यादव, अमित यादव,रामविकाश रंजीत, राजकुमार, मनीष सिंह,राजन कश्यप, राजेश, संतोष ,प्रदीप कृष्णा यादव ,विष्णु यादव सैकड़ो समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता आदि_

