*डाला
अनिल जायसवाल
संवाददाता
*टिपर को पकड़ के खनन व राजस्व को सुचना देते हुए चोपन थाने ले जाया गया । जिससे अवैध खनन कर्ताओ में मचा हड़कंप।*
डाला सोनभद्र। पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित बाड़ीं में छापे मारी के दौरान अवैध बालू में सलिप्त बालू लोड हो रहे एक टिपर को पकड़ कर खनन व राजस्व को सुचना देते हुए चोपन थाने ले जाया गया । जिससे अवैध खनन कर्ताओ में हड़कंप मच गया।
बाड़ीं स्थित सोन नदी पम्प के पास राज्य सरकार की भूमि से अवैध बालू का खनन खादान बना कर कई महीनों से किया जा रहा था। जिसकी सूचना अक्सर प्रशासन को मिला करता था । इसी बीच सुचाना पाकर पहुंचे डाला चौकी इंचार्ज ।मनोज कुमार ठाकुर ने अवैध बालू लोड हो रहे एक टिपर को पकड़ लिया । माफियाओं द्वारा बालू को बोरियों से ढोने वालों द्वारा एकत्रित करा कर घर के आंगन में जमा कराया गया था। व बेचने के फिराक में टिपर हमेशा की भांति लोड करने पहुंचा । स्थानीय निवासियों ने बताया कि प्रत्येक दिन यह टिपर कभी एक चक्कर तो कभी दो चक्कर बालू लोड करता रहता है। इसी बीच सुचना पाकर डाला चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे तो देखा कि टिपर में आधा बालू लद चुका था उन्होंने तत्काल टीपर को धर दबोचा। चौकी इंचार्ज डाला द्वारा खननं विभाग व वन विभाग को सुचना दी गयी । मौके पर खनन विभाग की टीम व वन विभाग पहुंच गया। वन विभाग के दरोगा त्रिलोकी दुबे ने बताया कि राज्य सरकार की भूमि होने के नाते विभाग द्वारा कार्यवाही नही कियाया जा सकता। जिसके दौरान चौकी इंचार्ज व खनन विभाग की टीम के साथ टिपर को चोपन थाने ले जाया गया। पुलिस व खनन विभाग कार्यवाही में जुट गई।
*डाला पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित बाड़ीं में छापे मारी के दौरान अवैध बालू में सलिप्त बालू लोड कर रहे एक टिपर को रंगे हाथ धर दबोचा।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, September 2, 2021 1:20 PM
---Advertisement---

