चोपन। स्थानीय कस्बे में आज दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य चोपन के पूर्व अधीक्षक डॉ दशरथ सिंह के पुत्र उमेश सिंह(50) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उमेश सिंह विगत 3 दिनों पूर्व अपने पुश्तैनी गांव प्रयागराज से चोपन आए थे चोपन में भी
उनका अपना भी आवास है बताया जाता है कि सुबह वे अपने पत्नी से 2 घंटे में वापस आने की बात कहकर घर से निकले थे तभी दोपहर में परिजनों को सूचना मिली की कस्बे में वे अपनी कार के सीट पर वह गुमसुम बैठे है। आनन फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही में जुट गई पुलिस का कहना है की यह जांच का विषय है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
संदिग्ध परिस्थितियों में कार में मिला सामुदायिक स्वास्थ्य के पूर्व अधीक्षक के बेटे का शव
---Advertisement---

