क्यू आर टी टीम के जवानो के साथ सी आर पी एफ और मांची पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से सघन कांबिग

By:

On: Friday, July 10, 2020 4:44 PM

---Advertisement---

क्यू आर टी टीम के जवानो के साथ सी आर पी एफ और मांची पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से सघन कांबिग

खलियारी(ओमप्रकाश जायसवाल)नक्सल प्रभावित यू पी बिहार के बार्डर पर स्थित मांची थाना क्षेत्र के चङगङा व मङपा गांव के जंगलों में शुक्रवार को क्यू आर टी (नक्सल विरोधी दस्ता) टीम के जवानो के साथ सी आर पी एफ और मांची पुलिस के जवानों ने संयुक्त रूप से  सघन कांबिग किया ! कांबिग के दौरान जवानों ने राहगीरो व चरवाहों से नक्सल मूमेंट के बारें में जानकारी ली जो शून्य पाया गया !
मौसम के बदलते ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सली तो दूर नक्सलियों की परछाही तक को न आने देने के लिऐ कटिबद्ध जवानों ने संयुक्त रूप मङपा व चङगङा के जंगलों में जहाँ 2000 से 2010 तक नक्सलियों की बूटों की थाप सुनीयी देता था आज नहीं वैसे बिहङ जंगलों में घूस कर क्यू आर टी की टीम सी आर पी एफ के जवानों सहित मांची पुलिस ने कांबिग किया ! कांबिग के दौरान जवानों ने जंगलों व रास्तो में मिलें ग्रामीणों से कशल छेम करते हुऐ बेखौफ़ जीवन यापन करने लिऐ भरोसा दिलाया और क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध दिखे तो नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना देने की अपील किऐ ताकि पुलिस समय से पहुँच कर संदिग्ध लोगों की तहकीकात कर सलाखों के पिछे भेजे !
जवानों के इस संयुक्त कांबिग अभियान करने से क्षेत्रीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वस्त व आश्वस्त हुऐ ! क्योंकि जून माहीना में पङोसी राज्य बिहार में यू पी बार्डर से महज पांच सौ मीटर पर रास्ते में बंम पाऐ जाने की घटना को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कभी कदा किया करते थे लेकिन जवानों की संयुक्त कांबिग अभियान से क्षेत्रीय लोगों ने सुरक्षा को लेकर एक दम आश्वस्त दिखे !
कांबिग अभियान में एस के सिंह प्रभारी निरीक्षक क्यू आर टी टीम आई जी वाराणसी अरविंद यादव प्रभारी निरीक्षक थाना मांची अभिषेक चौधरी सहायक कमांडर सी आर पी एफ मांची के साथ दर्जनों जवान शामिल रहे !

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now