धन्वन्तरि अस्पताल के शौचालय में 4 माह के भ्रूण का मिला शव, अस्पताल में फैली सनसनी

By:

On: Wednesday, September 1, 2021 2:27 PM

---Advertisement---

सोनभद्र;देश मे भ्रूण हत्या जैसा घिनॉने काम को सबसे बड़ा अपराध माना गया है वही मंगलवार की देर शाम एनटीपीसी रिहंद परियोजना परिसर स्थित धन्वन्तरि चिकित्सालय में महिला शौचालय की सफाई करते वक्त 4 माह के भ्रूण का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।जानकारी के अनुसार मंगलवार को धन्वन्तरि चिकित्सालय में बने महिला शौचालय का कमबोर्ड भर गया था जिसकी सफाई शाम को चल रही थी सफाई करते वक्त सफाई कर्मियों को कमबोर्ड में एक भ्रूण दिखाई दिया तो दौड़ कर मामले की सूचना प्रभारी सीएमओ सहित चिकित्सालय स्टाफ को दी गयी खबर मिलते ही चिकित्सालय कर्मियों के होश उड़ गए आनन फानन में एनटीपीसी प्रबंधन को मामले से अवगत कराया गया मौके पर पहुंचे एनटीपीसी कर्मियों ने मौके पर पुलिस बुला ली। हरकत में आयी पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुट गयी। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में आया है इसमें जांच की जा रही है साथ ही चिकित्सालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। एनटीपीसी परियोजना की पीआरओ शिक्षा गुप्ता ने बताया कि भ्रूण मिला है मामला स्थानीय पुलिस के संज्ञान में डाल दिया गया है पुलिस जांच कर रही है कि आखिर भ्रूण आया कहा से वही धन्वन्तरि चिकित्सालय की सीएमओ अपना मुंह खोलने को तैयार नही थी बस उनके द्वारा एनटीपीसी प्रबंधन से बात करने को कहा। इधर पुलिस ने भ्रूण का शव कब्जे में लेकर जिला चिकित्सालय सोनभद्र पोस्टमार्टम और भ्रूण परीक्षण के लिए बुधवार को भेज कर मामले की गम्भीरता से जांच पड़ताल में जुट गई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment