*चोपन भाजपा मंडल कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा संपन्न।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*बतौर मुख्य अतिथि चोपन मंडल प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा उपस्थित थे।*
चोपन सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय चोपन में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा संपन्न हुई । श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने किया । श्रद्धांजलि सभा में चोपन मंडल के शक्ति केंद्र प्रमुख एवं प्रभारी व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित होकर अपने लोकप्रिय नेता के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नमन किए एवं उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया है । श्रद्धांजलि सभा में बतौर मुख्य अतिथि चोपन मंडल प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा जी ने कहा कि स्वर्गीय कल्याण सिंह भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता के लिए मुख्यमंत्री कार्यकाल में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए जिसका वर्णन युगो युगो तक किया जाएगा श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे शक्ति केंद्र प्रमुख एवं प्रभारियों से बूथ सत्यापन की समीक्षा एवं वृत्त मुख्य अतिथि ने लिया । कल्याण सिंह जी के विचारों पर जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रहरी तेजवंत पांडे डॉक्टर सत्येंद्र आर्य राजन जयसवाल ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव में पुनः भाजपा की सरकार बनाकर हम सभी कार्यकर्ता श्री कल्याण सिंह जी को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे जिससे उनके अधूरे सपने अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण पूरा हो सके । कार्यक्रम में शक्ति केंद्र प्रभारी तीर्थराज शुक्ला मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल संदीप पांडे प्रेम पटेल मंडल मंत्री हिमांशु प्रियदर्शी सत्यदेव पांडे शक्ति केंद्र प्रमुख भोला जायसवाल मनोज सिंह सोलंकी रामनारायण आईटी प्रमुख सोनू मोदनवाल सह प्रमुख सुजीत कुमार इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित होकर अपने लोकप्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष बृजेश पांडे ने किया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment