अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
*नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जय श्री राधे कृष्णा चरणम श्रद्धा नमो नमः।*
चोपन/ सोनभद्र। कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र-पावन पर्व पूरे चोपन क्षेत्र में श्रद्धा पूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।चोपन थाने में भजन का कार्यक्रम के साथ भंडारे का भी आयोजन रखा गया था।
चोपन थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी आए हुए अतिथियों व दर्शनार्थियों का स्वागत करते रहे थे।
नगर के सभी मंदिरों में भब्य सजावट देखने को मिली। दुर्गा मंदिर , कैलाश मंदिर ,हनुमान मंदिर , परम्बदा शक्तिपीठ गड़ाईडीह, काली मंदिरराधाकृष्ण मंदिर पर विशेष चहल पहल देखने को मिला ।कोरोना महामारी के वजह से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन न होने से उदासीनता दिखाई दे रही थी। बच्चे मायूस दिखाई दे रहे थे।

